पूणे

अंतरराष्ट्रीय गायक चन्द्रा पवार को “अंतरराष्ट्रीय गायक कला रत्न पुरस्कार” से नवाजा गया

अंतरराष्ट्रीय गायक चन्द्रा पवार को “अंतरराष्ट्रीय गायक कला रत्न पुरस्कार” से नवाजा गया

 

पुणे ब्यूरो डी.एस. तोमर 

बालगंधर्व रंगमंदिर के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कला महोत्सव के अंतर्गत आयोजित सांगीतिक संध्या के दौरान अंतरराष्ट्रीय गायक, निर्माता, निवेदक, वादक एवं सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यकर्ता श्री चन्द्रा पवार को “अंतरराष्ट्रीय गायक कला रत्न पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान बालगंधर्व परिवार ट्रस्ट संगठन द्वारा गुरुवार रात्रि 11:30 बजे ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के मध्यांतर में समारोहपूर्वक प्रदान किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष मेघराज राजे भोसले एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह पुरस्कार श्री पवार को 41 वर्षों की सतत गायन साधना एवं रसीक श्रोताओं के लिए उनके उत्कृष्ट मनोरंजनात्मक योगदान हेतु दिया गया।

श्री पवार ने इस अवसर पर ट्रस्ट व आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा अपनी कला यात्रा को समाज सेवा से जोड़ने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button