सीतामढ़ी

अनुपस्थित चिकित्सक का एक दिन का वेतन कटौती का निर्देश, बीएचएम को निलंबित करने का निर्देश

अनुपस्थित चिकित्सक का एक दिन का वेतन कटौती का निर्देश, बीएचएम को निलंबित करने का निर्देश

ब्यूरो विशाल समाचार सीतामढ़ी 

जिलाधिकारी ने पीएचसी बोखड़ा का किया औचक निरीक्षण – अनुपस्थित चिकित्सक का एक दिन का वेतन कटौती का निर्देश, बीएचएम को निलंबित करने का निर्देश

 

जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय के द्वारा आज बोखड़ा प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और उपस्थिति पंजी की समीक्षा की गई।

 

निरीक्षण के क्रम में चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार रंजन अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।

 

इसके अतिरिक्त BHM श्री दिलीप कुमार भी बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इस लापरवाही को गंभीरता से लिया गया और जिलाधिकारी ने उन्हें निलंबित करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध मूलभूत सेवाओं, दवा भंडारण, साफ-सफाई, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, तथा प्रसव सुविधा की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सेवा के सभी मानकों में सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में ड्यूटी में कोताही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button