सीतामढ़ी

संकट पर जताई गंभीरता – त्वरित समाधान के निर्देश

 

बोखड़ा पहुंचे जिलाधिकारी रिची पांडे, पेयजल संकट पर जताई गंभीरता – त्वरित समाधान के निर्देश

ब्यूरो: विशाल समाचार, सीतामढ़ी

 

सीतामढ़ी जिले में गर्मी के मौसम में उत्पन्न हो रही पेयजल की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी रिची पांडे बुधवार को बोखड़ा प्रखंड के बनौल पंचायत पहुंचे। वहां उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों से फीडबैक लेकर हालात का जायजा लिया।

 

जिलाधिकारी के साथ मौके पर कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी भी मौजूद थे। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभावित वार्डों की स्थिति देखी और तुरंत कार्रवाई के लिए अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि आवश्यकता के अनुसार 10 नए चापाकल गाड़े जाएं और “हर घर नल का जल” योजना के तहत अधिकतम लोगों को लाभान्वित किया जाए।

 

इसके साथ ही अस्थाई रूप से बंद पड़े नल-जल योजनाओं को दुरुस्त कर पुनः चालू करने का आदेश भी दिया गया। खराब चापाकलों की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने पीएचईडी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा।

जिलाधिकारी रिची पांडे ने आमजनों से सीधी बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। मौके पर ही संबंधित पदाधिकारियों को समाधान हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो और इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button