मध्य प्रदेश

रीवा के मऊगंज में जल प्रदाय योजना का कार्य पूर्णता की ओर

रीवा के मऊगंज में जल प्रदाय योजना का कार्य पूर्णता की ओर

रीवा (MP):मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी की रीवा इकाई द्वारा मऊगंज में जल प्रदाय योजना का कार्य पूर्णता की ओर है। एशियन डेवलपमेंट बैंक की सहायता से क्रियांवित की जा रही इस योजना के लिए ओड्डा नदी से पानी लिया जायेगा। जल शोधन के लिए 8.3 एम.एल.डी. क्षमता का वॉटर ट्रिटमेंट प्लांट लगाया गया है। साफ पानी को घर-घर पहुॅचाने के लिए पाइप लाइन बिछा दी गई है।
जल संग्रह के लिए ओवर हैड टैंक का निर्माण कार्य भी पूरा हो गया है। 10 वर्षों के संचालन और संधारण के साथ योजना की लागत लगभग 51 करोड़ रूपये है। घरों में नल कनेक्शन देने का कार्य भी प्रारंभ हो गया है। नागरिकों को नल कनेक्शन के लिए प्रेरित करने प्रेरकों का चिन्हांकन भी परियोजना इकाई रीवा द्वारा कर लिया गया है। प्रेरक घर-घर जाकर लोगों को नल से जल के फायदे बता रहे हैं। उल्लेखनीय है की जल प्रदाय योजना के पूरा होने से 21 हजार से अधिक की आबादी लाभांवित होगी। अगले माह सितम्बर तक पूरी हो जाने वाली इस योजना से रहवासियों को चौबीस घंटे सातों दिन साफ पानी मिल सकेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button