
मॉडल स्कूल मऊगंज में छात्र प्रोत्साहन योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन
ब्यूरो विशाल समाचार
मऊगंज छात्र प्रोत्साहन योजना अंतर्गत लैपटॉप की राशि अंतरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम मऊगंज के मॉडल स्कूल में आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शासकीय केदारनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय मऊगंज जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र राल्ही रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम बीपी पांडेय द्वारा की गई। भोपाल से प्रसारित कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री के उद्बोधन को उपस्थित अतिथियों छात्र अभिभावकों एवं विद्यार्थियों द्वारा सजीव प्रसारण सुना गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश चंद्र राल्ही ने कहा कि शासन की इस प्रतिभाशाली योजना से विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिल रहा है और लैपटॉप पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या प्रतिवर्ष बढ़ रही है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिभाओं को निखारने एवं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए जमीनी स्तर पर योजनाएं तैयार की गई है। सफलता की राह में आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत तथा परिश्रम से कोई भी लक्ष्य प्राप्त करना संभव है।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी सूर्यमणि शुक्ला ने बच्चों को प्रौद्योगिकी की महत्ता को वर्तमान शिक्षा नीति में उपयोगिता निरूपित करते हुए सदुपयोग करने हेतु कहा। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड शिक्षा अधिकारी सूर्यमणि शुक्ल द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन मॉडल स्कूल के प्राचार्य राजेश तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन उपरांत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मॉडल स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम सहायक संचालक राजेश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र पयासी, प्राचार्य भोलानाथ उपाध्याय, प्राचार्य राजेश तिवारी, समाजसेवी राम रतन मिश्रा सहित छात्र अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मऊगंज जिले के छात्र आयुष पाण्डेय एवं आशीष सिंह को मुख्यमंत्री ने भोपाल में लैपटाप प्रदान किया।

