
ह्युंदाई मोटर इंडिया लि.द्वारा ह्युंदाई इंडिया कुटुर वीक 2025 के 18 वे एडिशन का आयोजन
पुणे: ह्युंदाई मोटर इंडिया लि.(एचएमआयएल) ने फॅशन डिझाईन कौन्सिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआय) के सहयोग से ह्युंदाई इंडिया कुटुर वीक 2025 के (एचआयसीडब्ल्यू) 18 वे एडिशन का आयोजन किया है . भारत के प्रमुख फॅशन कार्यक्रम के लिए एचएमआयएल का एफडीसीआय के साथ भागीदारी का यह लगातार तीसरा वर्ष है जिसमे भारतीय कारागिरी,कलाकुसर और देश की वैविध्यपूर्ण सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाया जाता है.
ह्युंदाई इंडिया कुटुर वीक इस कार्यक्रम में रोहित बाल,जेजे वलया,मनिष मल्होत्रा,रितू कुमार,तरूण ताहिलियानी,अमित अग्रवाल,फाल्गुनी शेन पीकॉक,राहुल मिश्रा,शांतनू और निखिल,सुनीत वर्मा,रिमझिम दादू,जयंती रेड्डी,ईशा जाजोदिया इनका रोझ रूम और आयशा राव इनका इनका समावेश है. यह उपक्रम 23 से 30 जुलाई 2025 दौरान नई दिल्ली के ताज पॅलेस हॉटेल में आयोजित किया जानेवाला है.


