
संभावित बाढ़ से बचाव के लिए सभी अंचल अधिकारियों और अन्य विभागों के अधिकारियों को पूर्व से सारी तैयारियां दुरुस्त रखने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए।
ब्यूरो विशाल समाचार सीतामढ़ी
संभावित बाढ़ से बचाव के लिए सभी अंचल अधिकारियों और अन्य विभागों के अधिकारियों को पूर्व से सारी तैयारियां दुरुस्त रखने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए।
इस संबंध में आज समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने सभी अंचल अधिकारियों, अनुमंडल अधिकारियों एवं जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एडीएम आपदा ब्रजकिशोर पांडे उपस्थित थे। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारी को बाढ़ पूर्व तैयारी में किसी प्रकार की कोताही न बरतने का निर्देश दिया है। बैठक में अंचल वार निजी नावों के साथ एग्रीमेंट की समीक्षा की गई एवं निर्देश दिया गया कि सभी अंचल अधिकारी इस कार्य को गति दें। बताया गया की 35 निजी नाव हैं जिसके साथ इकरारनामा किया गया है। सरकारी नाव की उपलब्धता की स्थिति से अवगत हुआ गया। नावों की मरम्मती के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति /जनजाति, निराश्रितों, दिव्यांगों, बीमार व्यक्तियों ,बच्चों गर्भवती महिलाओं की सूची विशेष रूप से तैयार करने का निर्देश दिया। बताया गया कि सूची तैयार कर ली गई है।तटबंधों का निरीक्षण कर उनकी मरम्मती हर हाल में कर ली जाए। उपलब्ध सभी सरकारी नाव की मरमती कर ली जाए ।पॉलिथीन सीट्स की उपलब्धता का भी आकलन किया गया। जानकारी दी गई कि की वर्तमान में अभी तक 33274 पॉलिथीन शीट्स उपलब्ध है। 10000 पपॉलीथिन शीट्स का डिमांड भेजा गया है।सभी आश्रय स्थलों में पेय जल ,बिजली टॉयलेट, साफ सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आवश्यक दवाओं का आकलन एवं भंडारण का भी निर्देश दिया गया। इस संबंध में जिला पशुपालन अधिकारी एवं सिविल सर्जन ने बताया कि सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। मोबाइल मेडिकल टीम का भी गठन कर लिया गया है।वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि 17 नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। 23 मेडिकल टीम का गठन किया गया है जबकि 17 मोबाइल टीम का गठन किया गया है।शरणस्थली की पहचान कर ली गई है।
सभी अंचल अधिकारियों एवं तकनीकी विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी रखें। लगातार मॉनिटरिंग करें।उन्होंने बागमती प्रमंडल सीतामढ़ी /रूनी सैदपुर के अभियंताओं एवं जल निस्सरण विभाग के अभियंताओं से अब तक की गई तैयारीयों की जानकारी प्राप्त की। निर्धारित समय के पूर्व हर स्तर पर तैयारी को मुकम्मल करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ के मद्देनजर सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि *आपदा की स्थिति में किसी भी तरह की चूक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।*
बैठक में डीपीआरओ कमल सिंह, आपदा प्रभारी पदाधिकारी के साथ जिला स्तरीय तथा तकनीकी विभागों के वरीयपदाधिकारी उपस्थित थे जबकि सभी अंचल अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।



