रीवा

आपदा प्रबंधन के लिए कलेक्ट्रेट और नगर निगम में कंट्रोल रूम चालू 

आपदा प्रबंधन के लिए कलेक्ट्रेट और नगर निगम में कंट्रोल रूम चालू 

ब्यूरो विशाल समाचार रीवा 

रीवा . अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति से निपटने तथा विभिन्न विभागों में समन्वय के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं नगर निगम में कंट्रोल रूम जून माह से ही स्थापित कर दिए गए हैं। इनमें 24 घंटे अधिकारी और कर्मचारी तैनात हैं। इनके द्वारा लगातार सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि कलेक्ट्रेट के कंट्रोल रूम का फोन नम्बर 07662-255143 है। इसमें वर्षा के संबंध में लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। आमजनता अतिवृष्टि या अन्य प्राकृतिक आपदा में कंट्रोल रूम को सूचना दे। सूचना मिलने पर तत्काल राहत और बचाव की कार्यवाही की जाएगी। नगर निगम रीवा में भी नवीन भवन में कंट्रोल रूम बनाया गया है। नगर निगम क्षेत्र में कहीं भी बाढ़ अथवा अन्य आपदा होने पर टोलफ्री नम्बर 18008899711 पर सूचना देकर सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ-साथ कंट्रोल रूम के फोन नम्बर 07662-310346, 320105, 320150 अथवा 254568 पर भी फोन करके आवश्यक सहायता प्राप्त की जा सकती है। नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी 12 जेसीबी मशीन, जल निकासी के लिए पंप तथा अन्य उपकरणों के साथ 24 घंटे उपलब्ध हैं। जिला पंचायत में भी बाढ़ नियंत्रण के लिए कंट्रोल रूम बनाकर इसमें 24 घंटे अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसका फोन नम्बर 07662-252607 है। इसका प्रभारी अधिकारी श्रीमती स्मिता खरे परियोजना अधिकारी को बनाया गया है। इन्हें सहयोग देने के लिए एलडी सिंह को भी तैनात किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में जल भराव अथवा अन्य आपदाओं के समय जिला पंचायत के कंट्रोल रूम को सूचना देकर आवश्यक सहायता प्राप्त की जा सकती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button