इटावा

इटावा पुलिस द्वारा छिनैती की दो घटनाओं का सफल अनावरण, दो अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध असलहा व लूट का माल बरामद

इटावा पुलिस द्वारा छिनैती की दो घटनाओं का सफल अनावरण, दो अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध असलहा व लूट का माल बरामद

ब्यूरो विशाल समाचार इटावा

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के आदेश पर जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एसओजी/सर्विलांस टीम एवं थाना ऊसराहार पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।

दिनांक 11/12 जुलाई 2025 की रात्रि को पुलिस टीम थाना क्षेत्र ऊसराहार में गश्त पर थी, इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 5 जुलाई को कस्बा ऊसराहार के कौआ तिराहा पर हुई छिनैती की घटना से संबंधित दो संदिग्ध व्यक्ति पालन अड्डा सकरावा रोड तिराहे के पास प्रतीक्षालय में खड़े हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त सुरजीत साक्य ने बताया कि घटना के दिन धनीराम मोटरसाइकिल चला रहा था और वह पीछे बैठा था। उसी ने महिला के गले से सोने का पैंडल मंगलसूत्र, काला धागा और दो सोने के मोती छीने थे। पूछताछ में यह भी बताया गया कि दिनांक 21 मार्च 2025 को थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में एक महिला से छिनैती कर जो सामान बेचा गया था, उससे प्राप्त 8100 रुपये उनके पास हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 2 तमंचा 315 बोर, 3 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस, 1 सोने का पैंडल मंगलसूत्र, 1 काला धागा, 2 सोने के मोती, 1 टूटी हुई पीतल की चेन, 8100 रुपये नकद एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (UP 84 AK 0831) बरामद की गई है, जिसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज किया गया।

 

गिरफ्तारी के संबंध में थाना ऊसराहार पर मु0अ0सं0 118/2025 धारा 304(2) बीएनएस, धारा 317(2) बीएनएस तथा धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:

सुरजीत साक्य पुत्र यदुवीर, निवासी ग्राम गोपालपुर, थाना कोतवाली, जनपद मैनपुरी, उम्र लगभग 20 वर्ष,धनीराम पुत्र लालबहादुर, निवासी ग्राम कौआ, थाना ऊसराहार, जनपद इटावा, उम्र लगभग 19 वर्ष,

इन अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पर मु0अ0सं0 79/2025 धारा 304(2) बीएनएस भी पंजीकृत है।

इस सफल कार्यवाही में एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक बेचन कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक नागेन्द्र चौधरी तथा थाना ऊसराहार प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा व उनकी टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

इटावा पुलिस जनपद में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button