इटावा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 77वें स्थापना दिवस पर युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए किया गया प्रेरित

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 77वें स्थापना दिवस पर युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए किया गया प्रेरित

ब्यूरो विशाल समाचार इटावा 

इटावा: जसवंतनगर में  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 77वां स्थापना दिवस शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में युवाओं को राष्ट्र सेवा और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष बटेश्वर दयाल प्रजापति ने कहा कि एबीवीपी एक ऐसा संगठन है, जो छात्रहितों के साथ-साथ राष्ट्र की सुरक्षा और सामाजिक चेतना को निरंतर सशक्त करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

नगर पालिका अध्यक्ष रोहित गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संचालन प्रांत कार्यकारी सदस्य रितिक गुप्ता ने किया। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष राजन सिंह, दीपक वर्मा, अनुराग शशि सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button