इटावा

CCTV, लिफाफा और अब मुख्यमंत्री को ईमेल — इटावा पत्रकार बैठक पर जवाब देने की बारी प्रशासन की

CCTV, लिफाफा और अब मुख्यमंत्री को ईमेल — इटावा पत्रकार बैठक पर जवाब देने की बारी प्रशासन की

मुख्य खबर (RTI की योजना तक सीमित):

इटावा | विशेष संवाददाता

इटावा जिले में 11 जुलाई को जिलाधिकारी सभागार में आयोजित “स्थायी पत्रकार समिति बैठक” की प्रक्रिया पर उठे सवाल अब राजधानी तक पहुंच गए हैं। गुप्त आमंत्रण, राष्ट्रीय मीडिया की उपेक्षा और कथित तौर पर दिए गए बंद लिफाफों/बॉक्सों की चर्चा ने पूरे मामले को शक के घेरे में ला खड़ा किया है।

अब यह मामला इटावा की सीमा पार कर लखनऊ प्रशासनिक तंत्र की ओर बढ़ चुका है।

आज  शनिवार रात 10:07 पर दो वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई ईमेल शिकायत

विशाल समाचार नेटवर्क ने शनिवार, 12 जुलाई को रात 22:07 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय और निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को औपचारिक ईमेल शिकायत भेजी। इस मेल में न केवल बैठक की अपारदर्शिता पर सवाल उठाए गए हैं, बल्कि साक्ष्यों की जांच की मांग भी की गई है।

“श्रीमान, आपसे अनुरोध है कि आप इसी ईमेल को स्वीकृति करें।”— यह पंक्ति ईमेल में स्पष्ट रूप से दर्ज है।

ईमेल में मांगी गई मुख्य जानकारी:

बैठक के आयोजन की अधिसूचना और आमंत्रण सूची

उपस्थित पत्रकारों की सूची

प्रेस विज्ञप्ति/कार्यवृत्त

CCTV फुटेज की जांच, जिससे यह साफ हो सके कि बंद लिफाफों या अन्य सामग्री का वितरण हुआ या नहीं

RTI की तैयारी — अगला कदम होगा कानूनी दबाव

हालांकि RTI अभी दाखिल नहीं की गई है, लेकिन विशाल समाचार ने इसे तैयार करने की योजना स्पष्ट कर दी है। यदि ईमेल पर उचित उत्तर नहीं आता, तो RTI दाखिल कर पूरे मामले को दस्तावेजीकृत रूप में उजागर किया जाएगा।

विशाल समाचार का रुख:“हमने सिर्फ विरोध नहीं, प्रमाण की दिशा में कदम बढ़ाया है।सच सामने लाना हमारा कर्तव्य है —

और अब प्रशासन को जवाब देना ही होगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button