कमिश्नर आज करेंगे निर्माण कार्यों की समीक्षा
ब्यूरो विशाल समाचार रीवा
रीवा कमिश्नर बीएस जामोद 14 जुलाई को सुबह 11 बजे से संभागीय बैठक में विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित की गई है। बैठक में लोक निर्माण विभाग, पीआईयू तथा मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में अति वर्षा तथा बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।


