सीतामढ़ी

सीतामढ़ी में वन स्टॉप सेंटर एवं महिला सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत नवचयनित कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित

सीतामढ़ी में वन स्टॉप सेंटर एवं महिला सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत नवचयनित कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित

सीतामढ़ी  ब्यूरो विशाल समाचार

समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के अधीन संचालित वन स्टॉप सेंटर (OSC) योजना तथा डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एमपावरमेंट ऑफ विमेन (DHEW) योजना के तहत संविदा आधारित विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

 

यह कार्यक्रम समाहरणालय, सीतामढ़ी परिसर स्थित जिला पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडे द्वारा नव नियोजित कर्मियों को औपचारिक रूप से चयन पत्रों का वितरण किया गया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक मानव संसाधन की पूर्ति करना है, जिससे ज़िला स्तर पर इन योजनाओं की पहुँच और प्रभावशीलता और अधिक सुदृढ़ हो सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button