रीवा

विभागीय अधिकारी अलर्ट मोड में रहें – कमिश्नर 

विभागीय अधिकारी अलर्ट मोड में रहें – कमिश्नर 

बांधों व जलाशयों में जलभराव पर सतत निगरानी रखें – कमिश्नर

रीवा. रीवा संभाग के कमिश्नर श्री बीएस जामोद ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सभी अधिकारी अलर्ट मोड में रहें तथा दिर्निष्ट क्षेत्र का सतत भ्रमण करें। उन्होंने कहा कि रात्रि से हो रही लगातार वर्षा से बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है अत: बांधों और जलाशयों में जलभराव पर सतत निगरानी रखें।

कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में कमिश्नर ने संभागन्तर्गत बांधों के जल स्तर की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिये कि आवश्यकतानुसार गेट खोले जाने की कार्यवाही करें तथा गेट खोलने से पूर्व आसपास क्षेत्र के लोगों को सचेत करें। उन्होंने कहा कि नदियों में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है ऐसी स्थिति में खतरे के निशान तक पहुंचने से पूर्व प्रभावित होने वाले क्षेत्र के रहवासियों को सुरक्षित स्थान में पहुंचाया जाय। कमिश्नर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मैदानी अमला लगातार भ्रमण कर बांधों, नहरों व जलाशयों की स्थिति की सूचना दें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सतर्कता बरतें तथा क्षेत्र में रहें। किसी भी स्थिति की तत्काल सूचना मोबाइल पर व्यक्तिगत उपलब्ध कराने के निर्देश कमिश्नर ने अधिकारियों को दिये। बैठक में मुख्य अभियंता डेहरिया, संयुक्त आयुक्त सुदेश मालवीय व सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button