सीतामढ़ी

आकांक्षी जिला सीतामढ़ी की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा, विभागों को दिए गए निर्देश

आकांक्षी जिला सीतामढ़ी की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा, विभागों को दिए गए निर्देश

संयुक्त सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

 

सीतामढ़ी: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला सीतामढ़ी के प्रभारी पदाधिकारी श्री संजय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय में आकांक्षी जिले की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी रिची पाण्डे, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार, आकांक्षी जिला के नोडल पदाधिकारी संतोष कुमार सुमन, पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, ICDS, कृषि, पशुपालन, जिला नियोजन, बैंकिंग तथा जीविका जैसे प्रमुख क्षेत्रों की कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। स्वास्थ्य क्षेत्र में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, सभी एपीएचसी में प्रसव सेवाओं की शुरुआत, पूर्ण टीकाकरण और एनीमिया जांच जैसे विषयों पर जोर दिया गया।

शिक्षा विभाग को ट्रांजिशन रेट (कक्षा 5 से 6 और 8 से 9) सुधारने, e-शिक्षा कोश पर छात्रों का ससमय डाटा एंट्री करने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ICDS के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में गर्भवती/धात्री महिलाओं एवं बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की नियमितता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।

कृषि विभाग को जिले की उच्च मूल्य वाली फसलों के उत्पादन को बढ़ाने, फसल बीमा योजना के समयबद्ध प्रतिवेदन, किसानों को e-नाम पोर्टल से जोड़कर फसल का उचित मूल्य दिलाने तथा किसानों की आय में वृद्धि के लिए निर्देशित किया गया।

साथ ही, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं से अधिकाधिक समुदाय को जोड़ने और विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के कौशल विकास पर भी विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।

जिले को पूर्व में मिले पुरस्कार राशि के सदुपयोग हेतु विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों की समीक्षा की गई और आवश्यक सुझाव दिए गए।

जिलाधिकारी ने सूचकांक आधारित मासिक समीक्षा पर जोर देते हुए विभागवार लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन, ACMO, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के DPM/DM&E/DPC, DRDA के डायरेक्टर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कृषि एवं पशुपालन पदाधिकारी, DPO (ICDS), नियोजन पदाधिकारी, जीविका के DPM, LDM, यूनिसेफ से अभिषेक कुमार तथा पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि रोहित कुमार, अभिषेक राज, दुर्गा प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button