सीतामढ़ी में 28 जुलाई को होगा बिहार आइडिया फेस्टिवल का आयोजन, नवाचार को मिलेगा मंच
— नवोदित उद्यमियों को मिलेगा निवेश, मार्गदर्शन और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान का अवसर
सीतामढ़ी, कुणाल किशोर सीतामढ़ी
उद्योग विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में पूरे राज्य में बिहार आइडिया फेस्टिवल (Bihar Idea Festival) का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्त्वपूर्ण पहल के अंतर्गत सभी 38 जिलों से लगभग 10,000 नवाचारपूर्ण व्यावसायिक विचार (बिजनेस आइडिया) एकत्रित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य बिहार में जमीनी स्तर पर स्टार्टअप और उद्यमशीलता को प्रोत्साहन देना है।
इस फेस्टिवल के माध्यम से नवोदित उद्यमियों और स्टार्टअप संस्थापकों को पूंजी निवेश, विशेषज्ञों से मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय मीडिया में दृश्यता का अवसर मिलेगा, जिससे बिहार में एक मजबूत और समावेशी उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण संभव होगा।
इसी क्रम में सीतामढ़ी जिले में 28 जुलाई 2025 को सीतामढ़ी इंजीनियरिंग कॉलेज (SIT) स्थित स्टार्टअप सेल में “बिहार आइडिया फेस्टिवल” के जिला स्तरीय प्रथम चरण का आयोजन किया जाएगा।
जिला उद्योग केंद्र, सीतामढ़ी की महाप्रबंधक सुश्री प्रिया भारती ने जिले के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, अभियंत्रण संस्थानों, पॉलिटेक्निक, प्लस टू विद्यालयों एवं आईटीआई के छात्र-छात्राओं से इस आयोजन में सक्रिय सहभागिता की अपील की है।
प्रतिभागी अपने व्यावसायिक विचार साझा करने के लिए निम्नलिखित लिंक का उपयोग कर सकते हैं:



