त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण: जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी की समय-सारिणी
इटावा ब्यूरो विशाल समाचार
जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पं०) श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जानकारी दी है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश लखनऊ की अधिसूचना संख्या-511/रा.नि.आ.-03/पं.नि./26-25/2025 दिनांक 18 जुलाई 2025 के क्रम में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण कार्य निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा।
इस वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नामावलियों का विलोपन, संशोधन, परिवर्धन, बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वेक्षण, ऑनलाइन आवेदन व उनके सत्यापन, ड्राफ्ट सूची प्रकाशन, दावे-आपत्तियों का निस्तारण और अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 15 जनवरी 2026 को किया जाएगा।
मुख्य कार्यक्रम एवं तिथियां निम्नानुसार हैं:
18 जुलाई से 18 अगस्त 2025: विलोपन, प्रिंटिंग, बीएलओ आवंटन, प्रशिक्षण
19 अगस्त से 29 सितम्बर 2025: बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वेक्षण
19 अगस्त से 22 सितम्बर 2025: ऑनलाइन आवेदन
23 सितम्बर से 29 सितम्बर 2025: आवेदन पत्रों की सत्यापन
30 सितम्बर से 6 अक्टूबर 2025: पाण्डुलिपि जमा
7 अक्टूबर से 24 नवम्बर 2025: नामावलियों का कम्प्यूटरीकरण
5 दिसम्बर 2025: अनन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन
6 दिसम्बर से 12 दिसम्बर 2025: दावे/आपत्तियों का निरीक्षण
13 से 19 दिसम्बर 2025: दावे/आपत्तियों का निस्तारण
15 जनवरी 2026: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 01 जनवरी 2025 या 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी अर्ह नागरिकों के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किए जाएंगे। उन्होंने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिया कि उक्त कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार प्रमुख समाचार पत्रों, सूचना पटों व जनसंपर्क माध्यमों से किया जाए।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि समय-सारिणी में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा, एवं इस दौरान सार्वजनिक अवकाशों में भी कार्य जारी रहेगा ताकि निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके।


