सीतामढ़ी

पंचायती राज योजनाओं की समीक्षा बैठक: जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

पंचायती राज योजनाओं की समीक्षा बैठक: जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

ब्यूरो विशाल समाचार सीतामढ़ी 

सीतामढ़ी,जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष में पंचायती राज विभाग के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में पंचायत सरकार भवन, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, 15वीं एवं 6ठी वित्त आयोग की योजनाएं तथा पंचायत स्तर पर संचालित आरटीपीएस केंद्रों की प्रगति की समीक्षा की गई।

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिन स्थानों पर भूमि की अनुपलब्धता के कारण पंचायत सरकार भवनों का निर्माण आरंभ नहीं हो सका है, वहां संबंधित भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कर त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों को अपने-अपने अंचल अधिकारियों से समन्वय बनाने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के लक्ष्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि इसकी क्रियान्वयन प्रक्रिया में कोई ढिलाई न हो। साथ ही 15वीं और 6ठी वित्त आयोग की राशि का नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित करने पर बल दिया।

 

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि पंचायतों में लाइब्रेरी की स्थापना, सीसीटीवी कैमरे का अधिष्ठापन, कुओं का जिर्णोद्धार, एवं सोखता निर्माण से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता दी जाए, जिससे पंचायतों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।

 

बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि सभी पंचायतों में आरटीपीएस केंद्र सक्रिय रूप से संचालित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि जिले की राज्य रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है—जहां तीन माह पूर्व रैंकिंग 37वीं थी, अब यह बढ़कर 11वीं हो गई है।

 

बैठक में सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button