राजनीतिइटावा

दुगावली ग्राम पंचायत में प्रधान पद हेतु अस्थायी नाम निर्दिष्टि

दुगावली ग्राम पंचायत में प्रधान पद हेतु अस्थायी नाम निर्दिष्टि

ब्यूरो विशाल समाचार इटावा 

जिला मजिस्ट्रेट इटावा श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने अवगत कराया है कि विकास खण्ड बसरेहर की ग्राम पंचायत दुगावली के निर्वाचित प्रधान श्री शम्भूदयाल का निधन दिनांक 08 जुलाई 2025 को हो गया है। उनके निधन के कारण ग्राम पंचायत दुगावली का प्रधान पद स्थायी रूप से रिक्त हो गया है।

 

पंचायती राज अधिनियम की धारा-12 (ञ) के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए, प्रधान पद के कर्तव्यों एवं शक्तियों के निर्वहन हेतु श्री अमित कुमार, पुत्र श्री अरविन्द्र कुमार, वार्ड संख्या 03, सदस्य ग्राम पंचायत दुगावली को नाम निर्दिष्ट किया गया है।

 

अब से श्री अमित कुमार द्वारा अग्रिम आदेशों तक ग्राम प्रधान के समस्त कर्तव्यों एवं अधिकारों का निर्वहन किया जाएगा। संबंधित पद पर निर्वाचन सम्पन्न होने के पश्चात यह आदेश स्वतः निष्प्रभावी माना जाएगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button