रीवा

जनसुनवाई में 104 प्रकरणों में की गई सुनवाई

जनसुनवाई में 104 प्रकरणों में की गई सुनवाई

 

रीवा कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने 104 आवेदकों की समस्यायें सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया।

जनसुनवाई में रमाकांत द्विवेदी बूक, पूजा साकेत एवं रीता साकेत खैरी तथा भैयालाल साकेत खैरा ने बाढ़ प्रभावित क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा प्रदाय करने का आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने तहसीलदार हुजूर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। राजकुमार साकेत सदहना निवासी ने अवैध कब्जा कर भूमि विक्री किये जाने पर रोक का आवेदन दिया जबकि रेसआ निवासी रंगदेव पटेल ने अवरूद्ध रास्ता खोले जाने का आवेदन दिया। संबंधित आवेदनों को तहसीलदारों को भेजकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। मनुरिहाई निवासी बाल किशोर मिश्रा ने सीमांकन का आवेदन दिया तहसीलदार को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। शोभादेवी साकेत पथरी निवासी एवं रामभान तिवारी ढेकहा के उपचार सहायता के आवेदनों पर सीएमएचओ को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। वार्ड क्रमांक 10 रीवा शहर के निवासी सौरभ सिंह के अन्र्तजातीय विवाह प्रोत्साहन सहायता राशि प्रदाय के आवेदन को आदिम जाति कल्याण विभाग को तथा रमाकांत द्विवेदी सेमरिया निवासी के लक्ष्मणबाग की भूमि से अतिक्रमण हटाने के आवेदन को एसडीएम को भेजकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button