पूणे

भारत के सेमिकंडक्टर इकोसिस्टम को सशक्त बनाने हेतु एमआईटी-डब्ल्यूपीयू द्वारा ‘सेमिकंडक्टर कॉन्क्लेव 2025’ का आयोजन

भारत के सेमिकंडक्टर इकोसिस्टम को सशक्त बनाने हेतु एमआईटी-डब्ल्यूपीयू द्वारा सेमिकंडक्टर कॉन्क्लेव 2025′ का आयोजन

 

पुणे: भारत के सेमिकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी (एमआईटी-डब्ल्यूपीयू), पुणे के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ‘सेमिकंडक्टर कॉन्क्लेव 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव का उद्घाटन मंगलवार, 29 जुलाई 2025 को सुबह 9:30 बजे, डब्ल्यूपीयू, कोथरुड परिसर स्थित संत ज्ञानेश्वर हॉल में संपन्न होगा।

 

इस आयोजन की जानकारी देते हुए डब्ल्यूपीयू के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. मिलिंद पांडे एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग की प्रोग्राम डायरेक्टर डॉ. पारुल जाधव ने बताया कि यह सम्मेलन देश में सेमिकंडक्टर उद्योग और अकादमिक जगत के बीच सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

 

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में वीएलएसआई सोसाइटी ऑफ इंडिया, बड़ौदा के अध्यक्ष डॉ. सत्य गुप्ता, एमईआईटीवाई स्टार्टअप हब, नई दिल्ली के सीईओ डॉ. पन्नरसेल्वम मडनक्षोपाल, और चंडीगढ़ के प्रमुख सेमिकंडक्टर उद्योग विशेषज्ञ एच. एस. जताना उपस्थित रहेंगे।

 

कॉन्क्लेव की अध्यक्षता एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के संस्थापक-अध्यक्ष, विश्वधर्मी प्रो. डॉ. विश्वनाथ दा. कराड करेंगे। यह आयोजन डॉ. राहुल विश्वनाथ कराड (कार्याध्यक्ष, एमआईटी-डब्ल्यूपीयू) के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है।

कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र के उपरांत दो प्रमुख विषयों पर पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी:

* सेमिकंडक्टर उद्योग के लिए टैलेंट पाइपलाइन: अवसर और चुनौतियाँ

* एआई और एज कंप्यूटिंग के युग में सेमिकंडक्टर नवाचार

इन चर्चाओं में राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।

इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य न केवल शैक्षणिक संस्थानों और सेमिकंडक्टर उद्योग के बीच संबंधों को सुदृढ़ बनाना है, बल्कि इंडिया सेमिकंडक्टर मिशन, डिजिटल इंडिया, और एमईआईटीवाई स्टार्टअप हब जैसे राष्ट्रीय अभियानों के लक्ष्यों के साथ तालमेल बिठाना भी है।

‘सेमिकंडक्टर कॉन्क्लेव 2025’ में देशभर से 250 से अधिक विद्यार्थी, शोधकर्ता एवं उद्योग विशेषज्ञ भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त, 15 से अधिक CXO स्तर के विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति इस आयोजन की गरिमा को और भी बढ़ाएगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम के सह-समन्वयक डॉ. अनुजा असखेडकर एवं डॉ. हर्षद झोडपे भी उपस्थित रहेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button