जागरूक बनें, सुरक्षित रहें: इटावा में संभावित अतिवृष्टि को लेकर जिला प्रशासन की अपील
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,
इटावा ब्यूरो विशाल समाचार
मौसम विभाग द्वारा आगामी 48 घंटों में जनपद इटावा एवं आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा (अतिवृष्टि) की संभावना व्यक्त की गई है। इसके मद्देनज़र जिला प्रशासन, इटावा द्वारा नागरिकों से सतर्कता बरतने तथा आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की जाती है। संभावित वज्रपात, जलभराव एवं बाढ़ से बचाव हेतु नीचे दिए गए सुझावों का पालन करें:
भारी बारिश के दौरान क्या करें:
1. मौसम विभाग की आधिकारिक चेतावनियों व अलर्ट पर ध्यान दें।
2. घर की छत, नालियों व जल निकासी की सफाई सुनिश्चित करें।
3. बिजली उपकरणों को सूखे एवं सुरक्षित स्थान पर रखें।
4. आवश्यक दवाएं, दस्तावेज, टॉर्च, पेयजल व सूखा खाद्य पदार्थ सुरक्षित रखें।
5. जलभराव वाले स्थानों से बचें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
6. बच्चों व बुजुर्गों को अकेले बाहर न जाने दें।
7. नजदीकी उच्च स्थानों एवं राहत केंद्रों की जानकारी पहले से रखें।
❌ क्या न करें:
खेत, तालाब, नाले या खुले क्षेत्रों में न जाएं।
बहते या भरे हुए पानी में चलने से बचें।
बिजली के खंभों व टूटे तारों को स्पर्श न करें।
अफवाहों से दूर रहें, केवल सरकारी सूचना पर विश्वास करें।
📱 उपयोगी मोबाइल ऐप:
“दामिनी” ऐप:वज्रपात की 15-30 मिनट पूर्व सटीक चेतावनी देता है।
40 किलोमीटर के दायरे में रीयल टाइम अलर्ट।
“सचेत” ऐप:मौसम, बाढ़, तूफान, भूकंप जैसी आपदाओं की चेतावनी।
भाषा विकल्प एवं लोकेशन आधारित सूचना उपलब्ध।
दोनों ऐप गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर पर निःशुल्क उपलब्ध हैं।
ऐप डाउनलोड कर लोकेशन ऑन रखें, ताकि समय पर सटीक सूचना प्राप्त हो सके।
📞 आवश्यक हेल्पलाइन नंबर:
जिला आपदा नियंत्रण कक्ष: ☎ 1077 / 05688-250077 / 297204
पुलिस कंट्रोल रूम (डेल्टा): 9454417451
नगर नियंत्रण कक्ष (चार्ली): 9454403286
आपदा विशेषज्ञ: 9634203693
“सावधानी में ही सुरक्षा है – सतर्क नागरि
क ही सुरक्षित नागरिक होता है।”
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, इटावा द्वारा जनहित में जारी

