इटावा में ग्राम पंचायतों के वार्डों का आंशिक परिसीमन: आपत्तियों हेतु समय-सारिणी घोषित
इटावा, ब्यूरो विशाल समाचार
जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने अवगत कराया है कि नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद एवं नगर निगम के सृजन/सीमा विस्तार के फलस्वरूप प्रभावित विकास खण्डों व ग्राम पंचायतों के वार्डों का आंशिक परिसीमन किया जाना प्रस्तावित है। यह कार्य उत्तर प्रदेश शासन, पंचायतीराज अनुभाग-3 के निर्देशों तथा नगर विकास विभाग की अधिसूचनाओं के तहत संपन्न किया जा रहा है।
इसी क्रम में, शासनादेश संख्या-1/970927/2025 दिनांक 23 मई 2025 के प्रस्तर-3 के अंतर्गत जनपदों से पुनर्गठन की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के आगामी चरण में प्रभावित ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों एवं जिला पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के निर्धारण हेतु शासनादेशों के अनुपालन में आपत्तियां आमंत्रित करने व निस्तारण की प्रक्रिया के लिए निम्नवत समय-सारिणी निर्धारित की गई है:

