
इटावा में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीमों द्वारा छात्राओं और महिलाओं को किया गया जागरूक
ब्यूरो विशाल समाचार इटावा
जनपद इटावा,: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों पर गठित एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किए जाने का विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान का नेतृत्व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा किया गया। टीमों ने विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं समुदायों में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित विषयों पर जानकारी दी।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल अधिकारों, घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध, तथा महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध होने वाले प्रमुख अपराधों पर चर्चा की गई।
इसके साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए, और महिलाओं को निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, ताकि वे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें:
1. वीमेन पावर लाइन – 1090
2. पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
3. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
4. चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
5. वन स्टॉप सेंटर – 181
6. साइबर हेल्पलाइन – 1930
7. स्वास्थ्य सेवा – 10
8. एम्बुलेंस सेवा – 108
9. जनसुनवाई पोर्टल एवं स्थानीय थाना हेल्प डेस्क
इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय व राज्य महिला आयोग की कार्यप्रणाली और सहयोग संबंधी जानकारी भी प्रतिभागियों को दी गई। इस अवसर पर महिलाओं एवं छात्राओं ने सुरक्षा से जुड़े विषयों पर अपने प्रश्न पूछे और पुलिस टीम ने समाधानात्मक जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया।
जनपद पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि महिलाओं को भयमुक्त एवं सशक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।



