सीतामढ़ी

8 अगस्त को पुनौरा धाम मंदिर परिसर के विकास कार्य का होगा शिलान्यास, उच्च अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

8 अगस्त को पुनौरा धाम मंदिर परिसर के विकास कार्य का होगा शिलान्यास, उच्च अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

कुणाल किशोर संवाददाता सीतामढ़ी 

सीतामढ़ी: प्राप्त सूचना अनुसार 8 अगस्त 2025 को माननीय गृह मंत्री, भारत सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के कर कमलों से सीतामढ़ी जिला स्थित श्री जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम मंदिर परिसर के विकास हेतु शिलान्यास किया जाना है।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन के मद्देनज़र सरकार के वरीय पदाधिकारी द्वारा स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज लोकेश कुमार सिंह, सचिव पर्यटन विभाग, संदीप पुड्डलकट्टी, सचिव पथ निर्माण विभाग, अभय कुमार सिंह, सचिव नगर एवं आवास विभाग तथा उदयन मिश्रा, विशेष सचिव पर्यटन विभाग के द्वारा पुनौरा धाम का स्थलीय विजिट किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री ऋची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी श्री अमित रंजन भी मौके पर उपस्थित थे। सचिव, पर्यटन विभाग तथा उपस्थित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा 8 अगस्त को होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम से संबंधित की जा रही तैयारियों का गहन जायजा लिया गया।

 

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने भूमि पूजन स्थल एवं सभा स्थल का संयुक्त रूप से मुआयना भी किया।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन के निमित्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को विशेष निर्देश प्रदान किए गए। इनमें प्रमुख रूप से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने हेतु सुगम रास्ता सुनिश्चित करना, परिसर की साफ-सफाई, जनसभा के संबोधन हेतु मंच एवं ध्वनि व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था, आतिथ्य सत्कार की व्यवस्था, कार्यक्रम का प्रसारण तथा विधि-व्यवस्था के सुदृढ़ संधारण से संबंधित बिंदु सम्मिलित थे।

 

उक्त सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं समन्वित ढंग से पूर्ण करने हेतु संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, ताकि शिलान्यास कार्यक्रम गरिमापूर्ण, भव्य तथा व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button