सीतामढ़ी

मनरेगा आपूर्ति भुगतान में अनियमितता : वेंडरों द्वारा कर अपवंचन, राज्य कर विभाग द्वारा कार्रवाई प्रारंभ

मनरेगा आपूर्ति भुगतान में अनियमितता : वेंडरों द्वारा कर अपवंचन, राज्य कर विभाग द्वारा कार्रवाई प्रारंभ

ब्यूरो विशाल समाचार सीतामढ़ी 

विभागीय निर्देश के आलोक में श्री अरुण कुमार सिंह, राज्य कर अपर आयुक्त (प्रभारी), सीतामढ़ी अंचल, वाणिज्य कर विभाग के नेतृत्व में सर्वश्री रेखा ट्रेडर्स, शिवहर का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि व्यवसायी द्वारा मनरेगा में किए गए आपूर्ति के विरुद्ध काफी कम कर का भुगतान किया जा रहा था। विदित है कि सरकार द्वारा मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक कार्यों का निष्पादन किया जाता है।

 

शिवहर तथा सीतामढ़ी जिलों में मनरेगा के तहत किए गए भुगतानों के सापेक्ष विभिन्न वेंडर्स (Vendors) द्वारा कर का भुगतान उचित तरीके से नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण सरकारी राजस्व को क्षति हो रही है।

 

इसी कार्रवाई के तहत राज्य कर अपर आयुक्त (अंचल प्रभारी) के नेतृत्व में राज्य कर उपायुक्त श्री अविनाश सिंह, राज्य कर उपायुक्त श्री नीरज कुमार, तथा राज्य कर सहायक आयुक्त श्री अभिषेक कुमार की टीम द्वारा सर्वश्री रेखा ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान का पुनः निरीक्षण किया गया।

 

जिसके आलोक में जीएसटी के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button