
श्री बाबा गणिनाथ गोविंद पूजन उत्सव तैयारी को लेकर बैठक
कुणाल किशोर संवाददाता सीतामढ़ी
सीतामढ़ी में श्री बाबा गणिनाथ गोविंद पूजन उत्सव समारोह की तैयारी नए पुजा समिति के पुनर्गठन को लेकर मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित किया गया बैठक की अध्यक्षता कानू कल्याण महासभा सीतामढ़ी के जिलाध्यक्ष रामेश्वर साह के द्वारा किया गया बैठक में पुजा की तैयारी एवं पुजा समिति के नए सिरे से गठन को लेकर विचार विमर्श किया गया उपस्थित लोगों ने पुजा की तैयारी को लेकर अपना अपना सुझाव देते हुए कहा कि पुजा की तैयारी जोर सोर एवं पारदर्शिता के साथ होना चाहिए इस मंदिर से समस्त सीतामढ़ी जिलावासि पड़ोसी जिला एवं नेपाल तक के लोगों का आस्था जुड़ा हुआ है सभी समाज के लोग बढ़चढ़कर पुजा में सहयोग करते हैं हमलोगों को सभी के विश्वास एवं भरोसा को कायम रखते हुए अच्छे तरीके से विधिवत पुजन उत्सव समारोह मनाया जाए पुजा के पश्चात आय व्यय का लेखा जोखा सबों के समक्ष प्रस्तुत होना चाहिए ताकि लोगों का विश्वास पुजा समिति एवं उनके सदस्यों पर बना रहे । अध्यक्ष ने बताया कि अगामी 19.08.25 को ध्वजारोहण हनुमान आराधना, 22.08.25 को नेवतन एवं 23.08.25 को श्री बाबा गणिनाथ गोविंद पूजन उत्सव समारोह निहित है। पुजन उत्सव समारोह के सफल एवं सुन्दर आयोजन के लिए एक सशक्त पुजा समिति का गठन अतिआवश्यक है।

जिसको लेकर पुनः 03.08.25 रोज रविवार दोपहर 02:00 बजे से मंदिर प्रांगण बाईपास रोड कोट बाजार में समाज के सभी प्रबुद्ध जनों का एक बैठक का आयोजन किया जाएगा उपस्थित लोगों के सुझाव एवं सहमति के उपरांत पुजा समिति का गठन करते हुए पुजा की तैयारी प्रचार प्रसार श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था,भोजन, पेयजल, शौचालय समेत सभी जरूरी बातों को ध्यान में रखते हुए योजना बनाई जाएगी। बैठक में संगठन सचिव रविंद्र कुमार महासचिव रामजी साह महामंत्री अशोक साह संजय कुमार गुप्ता धनंजय कुमार रविशंकर रामाशंकर बिहारी शरण बिनोद साह धर्मवीर गुप्ता पैक्स अध्यक्ष अभिमन्यु साह नन्द किशोर गुप्ता अमर नाथ विरेन्द्र साह अवध साह नन्द कुमार साह रामजी समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से दर्जनों लोग उपस्थित थे।



