पूणे

खिलाड़ियों के करियर में फिजिओथेरपिस्ट का असाधारण महत्त्व: अभिनव बिंद्रा

खिलाड़ियों के करियर में फिजिओथेरपिस्ट का असाधारण महत्त्व: अभिनव बिंद्रा

संचेती हॉस्पिटल में अद्ययावत फिजिओथेरपी विभाग का उद्घाटन

 

पुणे, : केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नहीं तो खिलाड़ी के मानसिक और समग्र कल्याण में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका मौल्यवान होती है, यह प्रतिपादन नेमबाज और ऑलिंपिक सुवर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा इन्होने किया.

 

संचेती हॉस्पिटल में अद्ययावत फिजिओथेरपी विभाग का उद्घाटन अभिनव बिंद्रा के हाथों से हुआ. इस दौरान संचेती हॉस्पिटल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.के.एच.संचेती, बजाज ऑटो के व्यवस्थापकीय संचालक राजीव बजाज, संचेती हॉस्पिटल के अध्यक्ष डॉ.पराग संचेती, कार्यकारी संचालिका मनिषा संघवी, होम हेल्थकेअर और कम्युनिकेशन विभाग प्रमुख रूपल संचेती और फिजिओथेरपी विभाग प्रमुख डॉ. दर्शिता नरवानी आदी मान्यवर उपस्थित थे.

 

अभिनव बिंद्रा ने कहा की, मेरे दो दशकों से अधिक के करियर में दस फिजिओथेरपीस्ट के साथ मैंने काम किया. मेरा उनके साथ रिश्ता विश्वास के ऊपर आधारित था. खिलाडियों का करियर यह दीर्घकालीन और चुनौतीपूर्ण होता है,क्यूँकि हम रोज सीमाएं पार करने का प्रयास करते है.

 

एक समय अपने प्रशिक्षक के साथ होने वाले चुनौतीपूर्ण रिश्ते के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा की, मेरे फिजिओथेरपीस्ट हम दोनों के बीच का दुवा थे. चिकित्सा के समय प्रशिक्षकों का दृष्टीकोन वह मुझे बताते थे, इसलिए रिश्ता सुधारने में उन्होंने मदद की. इसीलिए समग्र कल्याण में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका मेरे लिए महत्वपूर्ण थी. ऐसा ही रिश्ता फिजिओथेरपीस्ट का मरीजों के साथ भी होता है.वे मरीजों के मन से डर को दूर करने में मदद करते हैं.

 

राजीव बजाज ने कहा की, इस विभाग को तीन निकषों पर परखा जाता सकता है, जिनमें व्यक्तिगत सेवा, समग्र अनुभव और चैतन्य शामिल हैं. इसलिए, यह विभाग एक उत्कृष्टता का केंद्र है

 

संचेती हॉस्पिटल के अध्यक्ष डॉ.पराग संचेती ने कहा की, अभिनव बिंद्रा ने अपना खेल,अथक परिश्रम और अभिनव बिंद्रा फाऊंडेशन के द्वारा कई युवाओं को प्रेरणा दी है. उनके हाथों उदघाटन किये गए अद्ययावत फिजिओथेरपी केंद्र यह मरीजों के साथ खिलाड़ियों को भी उनकी क्षमता जानने के लिए साथ ही उच्च कार्य करने के लिए मदद करेगा. यह केंद्र मरीजों के लिए और खिलाड़ियों के लिए एक नया पड़ाव साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button