पूणे

कमिश्नर तथा अधिकारी-कर्मचारी साइकिल से पहुंचे कार्यालय

कमिश्नर तथा अधिकारी-कर्मचारी साइकिल से पहुंचे कार्यालय

कमिश्नर रीवा की अनूठी पहल – पर्यावरण और स्वास्थ्य रक्षा के लिए एक दिन साइकिल

 

रीवा आलोक कुमार तिवारी: रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने के लिए लगातार कई नवाचार कर रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण, ईधन की बचत और आमजन को स्वास्थ्य रक्षा का संदेश देने के लिए संभाग के सभी जिलों में मंगलवार को सुमंगल साइकिल अभियान शुरू किया गया है। अभियान के पहले दिन कमिश्नर तथा सभी वरिष्ठ अधिकारी और अधिकतर कर्मचारी साइकिल से कार्यालय पहुंचे। जो व्यक्ति आयु अथवा स्वास्थ्य के कारण साइकिल चलाने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं उन्हें ई स्कूटी, ई रिक्शा और पैदल कुछ दूर चलकर वैकल्पिक वाहन से कार्यालय आ सकते हैं। अभियान के पहले दिन अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी साइकिल से ही कार्यालय पहुंचे। सभी संभागीय अधिकारी कमिश्नर आवास में एकत्रित होकर कमिश्नर श्री जामोद के नेतृत्व में साइकिल चलाते हुए कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और साप्ताहिक समीक्षा बैठक में शामिल हुए। साइकिल चलाने में महिला अधिकारियों ने भी सहभागिता निभाई। संभाग के साथ-साथ सभी जिलों में भी कलेक्टर तथा जिला स्तरीय अधिकारी साइकिल से कार्यालय पहुंचे।

इस संबंध में कमिश्नर श्री जामोद ने कहा कि मंगलवार के दिन को साइकिल डे के रूप में चुना गया है। संभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से स्वैच्छिक रूप से साइकिल से कार्यालय आने का निर्देश दिए गये है। विभिन्न संगठनों तथा आमजनता से भी सप्ताह में एक दिन बड़े सवारी वाहनों को छोड़कर साइकिल का उपयोग करने का आह्वान किया गया है। इसके माध्यम से एक ओर जहाँ पर्यावरण और ऊर्जा का संरक्षण होगा वहीं दूसरी ओर साइकिल चलाने से लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। हम सबने बचपन और युवावस्था में साइकिल का खूब उपयोग किया है। अब छोटी सी दूरी के लिए भी हम वाहन का उपयोग करने लगे हैं। इस आदत को छोड़कर हम सब जहाँ तक संभव हो वहाँ साइकिल का उपयोग करें। साइकिल चलाना डॉक्टरों के अनुसार सबसे अच्छा व्यायाम है।

साइकिल से कार्यालय आने के अनुभव को साझा करते हुए जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक प्रवीण पाठक ने कहा कि अधिकारियों के साथ साइकिल चलाकर सामूहिकता की अनुभूति होती है। हमें अंदर से महसूस होता है कि हम ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण में उच्च योगदान दे रहे हैं। सुमंगल साइकिल दिवस अभियान प्रधानमंत्री जी के फिट इंडिया कार्यक्रम को भी आगे बढ़ाने में सहायक होगा। डिप्टी कमिश्नर श्रेयस गोखले ने कहा कि मंगलवार का दिन जनसुनवाई का दिन है। जब हम साइकिल से कार्यालय आते हैं तो हमारा माइंडसेट बदल जाता है। अब आमजनता से अधिक जुड़ाव महसूस हो रहा है। यह भी सुशासन का एक रूप है। सहायक संचालक कृषि प्रीति द्विवेदी, संभागीय प्रबंधक मार्कफेड नेहा पीयूष तिवारी, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे तथा अन्य अधिकारियों ने भी साइकिल से कार्यालय आने के अनुभव साझा किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button