माननीय केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन पर सीतामढ़ी में ट्रैफिक हेतु विशेष व्यवस्था
कुणाल किशोर सीतामढ़ी संवाददाता
सीतामढ़ी में दिनांक 08.08.2025 को माननीय केंद्रीय गृह मंत्री, भारत सरकार का सीतामढ़ी में आगमन प्रस्तावित है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम तथा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), सीतामढ़ी द्वारा नो एंट्री नियम लागू किया गया है, जिसका पालन सभी वाहन चालकों से अपेक्षित है।
कार्यक्रम से असंबंधित मालवाहक एवं अन्य वाहनों के लिए नो एंट्री निम्नलिखित स्थानों पर लागू रहेगी:
वाजिदपुर ,विश्वनाथपुर चौक ,बड़ी बाजार, पुनौरा थाना,गौशाला चौक,अम्बेकर चौक , हुसैना, कांटा चौक, पमरा
जनपद सीतामढ़ी के सभी नागरिकों से अनुरोध है कि दिनांक 08.08.2025 को पूर्वाह्न से लेकर कार्यक्रम समाप्ति तक उपरोक्त स्थानों पर लागू नो एंट्री व्यवस्था का पालन करें और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
नोट: उपरोक्त चौराहों से केवल कार्यक्रम से संबंधित अधिकृत वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। अन्य किसी भी प्रकार के वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।



