पीएम सूर्य घर योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक 6 अगस्त को इटावा विकास भवन में आयोजित
ब्यूरो विशाल समाचार इटावा
इटावा परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा, इटावा ने अवगत कराया है कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक जिलाधिकारी महोदय के अनुमोदन के उपरान्त मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 06.08.2025 को विकास भवन के वीसी रूम इटावा में आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायतराज अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम द्वितीय, तृतीय, अधिशाषी अभियन्ता मीटर टेस्ट, समस्त एस० डी०ओ०, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी इटावा, जीनस कम्पनी के प्रतिनिधि तथा जनपद के समस्त वैण्डर उपस्थित थे। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा से प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी चाही गयी। जिस पर परियोजना अधिकारी नेडा द्वारा बताया गया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत जनपद का कुल लक्ष्य 5694 निर्धारित है। जिसके सापेक्ष 36.39 आवेदन प्राप्त हुए है जिसमें माह अगस्त 2025 तक का निर्धारित लक्ष्य 745 के सापेक्ष 1976 संयंत्रों की स्थापना की जा चुकी है जोकि जनपद में माह अगस्त, 2025 के निर्धारित लक्ष्य सापेक्ष 265 प्रतिशत है। जनपद में स्थापित संयंत्रों के सापेक्ष केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार से 1762 उपभोक्तओं को अनुदान प्राप्त हो चुका है एवं अवशेष प्रक्रियाधीन है शीघ्र ही प्राप्त हो जाएगा l महोदय द्वारा अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम, द्वितीय, तृतीय को निर्देश दिये गये कि जनपद में 02 किoवा० से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं की सूची वेण्डर को उपलब्ध करा दे तथा वेण्डर उपभोक्ताओं से सम्पर्क कर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन एवं रूफटॉप सोलर पावर प्लाण्ट की स्थापना कराने की कार्यवाही करें। जिससे जनपद में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति और अच्छी हो सके। महोदय द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये गये कि विकास खण्डवार अध्यापको की बैठक का तिथिवार विवरण परियोजना अधिकारी यूपीनेडा को उपलब्ध करा दे एवं परियोजना अधिकारी नेडा इच्छुक वेण्डरों को मीटिंग में प्रतिभाग करने हेतु अपने स्तर से निर्देश निर्गत करे। महोदय द्वारा जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिये गये कि विकास खण्ड स्तर पर ग्राम प्रधान एवं सचिव की बैठक का तिथिवार विवरण परियोजना अधिकारी यूपीनेडा को उपलब्ध करा दें एवं परियोजना अधिकारी नेडा इच्छुक वेण्डरों को ग्राम प्रधान एवं सचिव की बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सम्बन्ध में जानकारी देने के लिए प्रतिभाग करने हेतु अपने स्तर से निर्देश निर्गत करें। महोदय द्वारा जीनस कम्पनी के प्रतिनिधि को निर्देश दिये गये कि सोलर पावर प्लाण्ट लगने के उपरान्त स्मार्ट मीटर लगाकर 03 दिवस के अन्तर्गत कॉफीगर कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा विजली बिल अधिक आने पर आपकी जिम्मेदारी होगी। महोदय द्वारा उपस्थित वेण्डरों को निर्देश दिये गये कि जनपद में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार कराने हेतु प्रचार बाहनों को मुख्यरूप से नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों में चलवाएँ एवं अलग से स्टाफ रख कर रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ाना सुनिश्चित करें साथ ही रक्षाबंधन के अवसर पर महिला विद्युत उपभोक्ताओं को सोलर पावर प्लाण्ट लगवाने हेतु रजिस्ट्रेशन कराने पर विशेष छूट देने हेतु प्रचार-प्रसार कराये। महोदय द्वारा परियोजना अधिकरी यूपीनेडा को निर्देश दिये गये कि जीनस कम्पनी के महाप्रबन्धक को मेरे तरफ से पत्र प्रेषित कराये कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद कॉफीगर होने की सूचना उपभोक्ता के दूरभाष नम्बर पर एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध कराने की व्यवस्था करायी जाए। वेण्डरों द्वारा महोदय के समक्ष कुछ उपभोक्तओं के अधिक बिल आने की समस्या एवं विद्युत कनेक्शन में नाम परिवर्तन कराने में देरी होने की समस्या रखी गयी जिस पर महोदय द्वारा अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम को निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जायें।



