इटावा

दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने की दिशा में पांच योजनाएं, वित्तीय सहायता का मिलेगा लाभ

दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने की दिशा में पांच योजनाएं, वित्तीय सहायता का मिलेगा लाभ

ब्यूरो विशाल समाचार इटावा 

इटावा : जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजन के हितार्थ राज्य निधि मद से वित्तीय सहायता प्रदान किये जाने के संबंध में पाँच प्रकार का प्राविधान है। 01-उ0प्र0 के दिव्यांगजन द्वारा बनाये गये चित्रों, हस्तकला, आदि सहित उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिये प्रदर्शिनी एवं कार्यशालाओं हेतु धनराशि सहायता के रूप में उपलब्ध कराना। 02-उ0प्र0 के दिव्यांगजन जिनका खेल/ललितकला/संगीत/नाटक/फिल्म/थियेटर/साहित्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन हो, उन्हें राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय आयोजनों में प्रतिभाग किये जाने एवं खेल आयोजन हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना। 03-दैनिक जीवन के गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिये बैंक मार्क दिव्यांगता के व्यक्तियों को उच्च सहायता वाले उपकरण (high support instrument) क्रय हेतु वित्तीय सहायता। 04-उ0प्र0 के दिव्यांगजन जो गम्भीर बीमारियों यथाा कैंसर, थैैलिसिमिया, प्लास्टिक, बहुुस्केलोरोसिस(Multiple sclerosis) से ग्रसित हो आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना से आच्छादित न हों, को चिकित्सा हेतु वित्तीय सहायता। 05-दिव्यांगजनों की शिक्षा एवं पुनर्वास से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं पर सम्बद्ध हित धारकों का उन्मुखीकरण/प्रशिक्षण कार्यक्रम(इन सर्विस प्रोग्राम) हेतु वित्तीय सहायता। अतः जनपद के सभी सरकारी/गैर सरकारी संस्थायें एवं दिव्यांगजनों को वित्तीय सहायता प्रदान किये जाने हेतु प्रस्ताव शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देश के अनुसार समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कराते हुये कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विकास भवन इटावा के कक्ष सं0 37 में एक सप्ताह के अन्दर प्रस्तुत करें, ताकि आवश्यक कार्यवाही कर प्राप्त प्रस्ताव निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उ0प्र0 लखनऊ को प्रेषित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button