इटावा

हस्तशिल्प विपणन प्रोत्साहन योजना अंतर्गत कजली मेले में भाग लेने हेतु 8 अगस्त तक करें आवेदन

हस्तशिल्प विपणन प्रोत्साहन योजना अंतर्गत कजली मेले में भाग लेने हेतु 8 अगस्त तक करें आवेदन

ब्यूरो विशाल समाचार इटावा 

इटावा उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, इटावा श्री सुधीर कुमार ने अवगत कराया है कि विगत वर्षों की भांति वर्ष 2025-26 में भी उद्योग निदेशालय, उत्तर प्रदेश, हस्तशिल्प अनुभाग-13 द्वारा संचालित हस्तशिल्प विपणन प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत नोटीफाइड कजली मेला का आयोजन किया जा रहा है।

 

यह मेला दिनांक 10 अगस्त 2025 से 17 अगस्त 2025 तक, कीरत सागर तट, महोबा में आयोजित किया जाएगा।

 

जनपद इटावा के समस्त हस्तशिल्पियों से आग्रह किया गया है कि यदि वे उक्त मेले में प्रतिभाग करना चाहते हैं, तो दिनांक 08 अगस्त 2025 तक अपना आवेदन पत्र जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, इटावा कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करें।

 

यह मेला हस्तशिल्पियों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं बिक्री का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। अतः इच्छुक हस्तशिल्पी समय सीमा का पालन करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button