
इटावा पुलिस की बड़ी कामयाबी: छिनैती के शातिर अभियुक्त को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, अवैध हथियार व नकदी बरामद
ब्यूरो विशाल समाचार इटावा
इटावा: अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन व पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में इटावा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। छिनैती की गंभीर वारदात को अंजाम देने वाले एक वांछित शातिर अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, 32,250 रुपये नकद और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
दिनांक 25 जुलाई 2025 को वादी विश्राम सिंह भदौरिया निवासी थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा ने तहरीर दी थी कि उनकी पत्नी व भाभी के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया वाली गली में छिनैती की घटना हुई। दो अज्ञात व्यक्तियों ने सोने का मंगलसूत्र और पेंडल छीन लिया। इस मामले में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पर मु0अ0सं0 202/2025 धारा 304(2) बीएनएस दर्ज किया गया।
छिनैती की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। 06 अगस्त 2025 की रात दतावली नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया, जो पुलिस को देखकर भागा। पीछा करने पर अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अकील उर्फ सानू पुत्र अमीन उर्फ यासीन निवासी कानपुर नगर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि चोरी की मोटरसाइकिल से उसने व अपने साथी शहनवाज उर्फ कल्लू ने आगरा और इटावा में एक ही दिन दो छिनैती की वारदातें की थीं। दोनों घटनाओं के गहने रजत उर्फ ऋषभ वर्मा निवासी कानपुर नगर को बेचे गए थे। बरामद मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।
इस गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पर पंजीकृत मुकदमे में धारा 317(2)/345(3) बीएनएस तथा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास अत्यंत गंभीर है। उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में डकैती, लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस, गैंगस्टर एक्ट व हत्या के प्रयास जैसे कुल 30 से अधिक अभियोग दर्ज हैं।
बरामदगी में शामिल हैं:
एक अवैध तमंचा 315 बोर,दो जिन्दा व दो खोखा कारतूस,32,250 रुपये नकद,चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल
पुलिस टीम:प्रथम टीम – उपनिरीक्षक बेचन कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी; उपनिरीक्षक नागेन्द्र चौधरी, प्रभारी सर्विलांस व टीम
द्वितीय टीम – उपनिरीक्षक अमित मिश्रा, थानाध्यक्ष फ्रेंड्स कॉलोनी; उपनिरीक्षक सन्त कुमार व टीम
जनपद इटावा पुलिस अपराधियों के विरुद्ध निरंतर अभियान चला रही है और आम जनता की सुरक्षा के लिए सतत रूप से कर्तव्यनिष्ठ है। यदि किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी हो, तो कृपया तत्काल नजदीकी थाने अथवा साइबर ,हेल्पलाइन 1930 पर सूचित करें।

