पूणे

एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 16% राजस्व वृद्धि और 41% शुद्ध लाभ वृद्धि के साथ दर्ज की उत्कृष्ट उपलब्धि

एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 16% राजस्व वृद्धि और 41% शुद्ध लाभ वृद्धि के साथ दर्ज की उत्कृष्ट उपलब्धि

संचालन से प्राप्त राजस्व 2,101 करोड़ रुपये, ईबीआईटीडीए में 20.1% की वृद्धि, शुद्ध लाभ 215 करोड़ रुपये

 

पुणे: एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (BSE: 544210, NSE: EMCURE) ने 30 जून 2025 को समाप्त तिमाही के लिए अपने एकीकृत वित्तीय परिणामों की घोषणा आज की। इस तिमाही में कंपनी ने देशांतर्गत तथा अंतरराष्ट्रीय—दोनों स्तरों पर सशक्त प्रदर्शन करते हुए उत्तम प्रगति दर्ज की।

वित्तीय परिणाम इस प्रकार हैं—

संचालन से प्राप्त राजस्व वार्षिक आधार पर 15.7% बढ़कर 2,101 करोड़ रुपये।

ईबीआईटीडीए में वार्षिक 20.1% की वृद्धि, ईबीआईटीडीए मार्जिन 19.2%।,

कर पश्चात लाभ (PAT) वार्षिक 41% की वृद्धि के साथ 215 करोड़ रुपये।

देशांतर्गत व्यवसाय 995 करोड़ रुपये, वार्षिक 9.4% वृद्धि।

अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय 1,106 करोड़ रुपये, वार्षिक 22.1% वृद्धि।

इस तिमाही में देशांतर्गत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी व्यवसाय ने शानदार प्रदर्शन किया। सभी विभागों के बेहतर प्रदर्शन से एमक्योर के अंतरराष्ट्रीय कारोबार में 22% की वृद्धि हुई। अन्य व्यवसाय में 42% की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे विकास की गति बरकरार रही। नए उत्पाद लांच और बाजार में साझेदारी से कंपनी के कनाडा स्थित कारोबार में 16.4% की वृद्धि हुई। यूरोप में नए लांच के प्रारंभिक लाभ स्पष्ट रूप से देखने को मिले और वहां 12.8% की वृद्धि दर्ज हुई।

सभी प्रमुख विभागों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और डर्मा व ओटीसी खंड में नए प्रयासों के कारण देशांतर्गत व्यवसाय में 9.4% की वृद्धि हुई। सनोफी के साथ रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करते हुए कंपनी ने इस तिमाही में अपना देशांतर्गत कारोबार और मजबूत किया। एमक्योर अब कार्डियोवेस्कुलर पोर्टफोलियो के साथ-साथ सनोफी के ओरल एंटी-डायबिटिक पोर्टफोलियो का विपणन एवं वितरण करेगी।

इन परिणामों पर एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक श्री सतीश मेहता ने कहा—

“पहली तिमाही में हमारे सभी व्यावसायिक खंडों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है और उसके अनुरूप, फोकस बाजारों में इन-लाइसेंसिंग और इन-हाउस डेवलपमेंट के माध्यम से हम अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहे हैं। सनोफी के साथ विस्तारित साझेदारी ने तेजी से बढ़ते मेटाबोलिक सेगमेंट में हमारी स्थिति को और मजबूत किया है। हमारे पास देशांतर्गत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए एक मजबूत उत्पाद पाइपलाइन तैयार है, जो हमारी प्रगति को गति प्रदान करेगी। साथ ही, मार्जिन में आवश्यक सुधार के लिए हम दक्षता में और वृद्धि पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button