
‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ — स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग
पुणे: संस्कृति मंत्रालय देशभर में “हर घर तिरंगा” अभियान का नेतृत्व कर रहा है, जो अब राष्ट्रीय गौरव और जनसहभागिता का एक उत्सव बन चुका है। इस वर्ष के 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में, “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” इस विशेष टैगलाइन के अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जलशक्ति मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 08 अगस्त 2025 से 15 अगस्त 2025 तक यह अभियान संचालित किया जाएगा।
अभियान की संकल्पना नागरिक सहभागिता, उत्सव की भावना और राष्ट्रीय एकता पर आधारित है, जिसमें स्वतंत्रता के सार को स्वच्छता एवं सुजलता (शुद्ध जल) के विचार से जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री की परिकल्पना को सशक्त करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ जल आपूर्ति, सतत स्वच्छता और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने हेतु WaSH (Water, Sanitation and Hygiene) के सिद्धांतों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा।
अभियान के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और जल जीवन मिशन के तहत देशभर के गांवों व ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें शामिल हैं — स्वच्छ सुजल गांव प्रतिज्ञा, सार्वजनिक स्वच्छता अभियान, WaSH परिसंपत्तियों की सफाई, जन-जागरूकता गतिविधियां, जल संरक्षण से जुड़े उपक्रम, तथा 15 अगस्त 2025 को अमृत सरोवर, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख WaSH आधारभूत संरचनाओं पर ध्वजारोहण समारोह का आयोजन।

इस अभियान में प्रत्येक तहसील, ग्राम पंचायत और गांव के लोगों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी अपेक्षित है। साथ ही, स्थानीय स्वराज संस्थाएं, VWSC (Village Water and Sanitation Committee), SHG (Self Help Groups), PRIs (Panchayati Raj Institutions), विद्यालयों के विद्यार्थी तथा स्वयंसेवक भी इसमें सम्मिलित होंगे।
अभियान के लिए आधिकारिक है
#HarGharSwachhta और #HarGharTiranga।



