केएसबी लिमिटेड के २०२५ की दूसरी तिमाही में अच्छी कामगिरी, शाश्वत विकास और लचीलेपन का रेखांकन
पुणे ,भारत के अग्रणी पंप और व्हॉल्व्ह उत्पादको में से एक केएसबी लिमिटेड ने २०२४ के इसी कालावधी के तुलना में सहामाही के बिक्री में (जनवरी से जून २०२५) ६.०४% बढ़त दर्शायी है.
३० जून २०२५ को ख़तम हुए दूसरे तिमाही में बिक्री ६६६.७ करोड़ रुपयों तक पहुंच चुकी है. पिछले साल इसी दौरान बिक्री ६४६ करोड़ रूपये थी. नेट प्रॉफिट ७२.७ करोड़ रुपयों तक पहुंच चूका है और पिछले साल ६८.८ करोड़ रूपये इतना था.
जनवरी २०२५ से जून २०२५ इस सहामाही में बिक्री १२६२.१ करोड़ रुपयों तक पहुंच चुकी है. पिछले साल इसी दौरान बिक्री ११९०.२ करोड़ रूपये थी. नेट प्रॉफिट १२१.७ करोड़ रुपयों तक पहुंच चूका है. पिछले साल नेट प्रॉफिट १११.७ करोड़ रूपये था.
केएसबी के उपाध्यक्ष (बिक्री और विपणन) प्रशांत कुमार ने कहा की, “२०२५ के दूसरे तिमाही में केएसबी ने मजबूत और गतिशील कार्य किया है, जिसमे महत्वपूर्ण बढ़त और धोरणात्मक प्रगति नजर आती है. इस तिमाही में बड़ी मात्रा में ऑर्डर मिलने से, हम सालभर यह गती कायम रखने के लिए अच्छे स्थिती में है.



