सीतामढ़ी

जिले में खरीफ फसलों हेतु उर्वरक उपलब्धता एवं नियंत्रण के लिए सघन छापामारी

जिले में खरीफ फसलों हेतु उर्वरक उपलब्धता एवं नियंत्रण के लिए सघन छापामारी

कुणाल किशोर सीतामढ़ी संवाददाता 

जिले में खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य लगभग 92 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है तथा विगत कुछ दिनों से अच्छी वर्षा प्राप्त हो रही है। ऐसे अनुकूल मौसम में किसानों द्वारा फसलों के लिए उर्वरकों की मांग निरंतर बढ़ रही है। कृषि विभाग किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

उर्वरक निरीक्षकों द्वारा निरंतर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। अब तक जिले में कुल 361 प्रतिष्ठानों की जाँच की गई है, जिनमें से 02 प्रतिष्ठानों पर उर्वरक वितरण एवं परिचालन में अनियमितता पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त 03 प्रतिष्ठानों का उर्वरक विपणन प्राधिकार पत्र रद्द किया गया है।

सभी कृषि समन्वयक (उर्वरक निरीक्षक), प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी को निरंतर छापामारी कर उर्वरक बिक्री पर समुचित नियंत्रण रखने का निर्देश दिया गया है।

जिला एवं अनुमंडल स्तर पर उर्वरक से संबंधित शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम का गठन किया गया है-

जिला स्तर:

1. श्री मनोज कुमार, सहायक कृषि पदाधिकारी (रसायन) – 7488282962

2. श्री अमित कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर – 7808328989

3. श्री पवन कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर – 8507068502

अनुमंडल स्तर:

1. अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर – 903164537

2. अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, पुपरी – 9031645375

3. अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, बेलराण्ड – 9031645397

जिला कृषि पदाधिकारी, सीतामढ़ी – 9031645054

जिले में वर्तमान उर्वरक उपलब्धता (मीट्रिक टन में):

यूरिया – 5051,डीएपी – 1438.374,एनपीकेएस –4845.100,एमओपी – 2046,एसएसपी – 1759.600

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button