
बीएनसीए का ३१ वा वर्धापन दिन विभिन्न उपक्रम द्वारा उत्साह के साथ मनाया
पुणे, : महर्षी कर्वे स्त्री शिक्षण संस्था के डॉ. भानूबेन नानावटी कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर फॉर वूमेन (बीएनसीए) ने अपना 31वां स्थापना दिवस विविध कार्यक्रमों के साथ बड़े उत्साह से मनाया। इस अवसर पर सत्र 2024-25 में पीएचडी, मास्टर्स डिग्री और स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाली लगभग 200 छात्राओं को बीएनसीए की ओर से उत्तीर्णता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रमाणपत्र वितरण समारोह में छात्राओं के माता-पिता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस मौके पर बीएनसीए के चौथे वर्ष की छात्राओं की विद्यार्थी परिषद में नियुक्ति की गई। प्राचार्य डॉ. अनुराग कश्यप और शिक्षकों द्वारा बैज सेरेमनी के माध्यम से उन्हें परिषद सदस्यता के प्रतीक स्वरूप बैज प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (आईआईए) पुणे विभाग के अध्यक्ष आर्किटेक्ट विकास आचलकर, प्रसिद्ध वास्तुकार संदीप महाजन, प्राचार्य डॉ. अनुराग कश्यप, उप-प्राचार्य डॉ. शार्वेय धोंगडे, महर्षी कर्वे स्त्री शिक्षण संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी इंजीनियर जयंत इनामदार तथा बीएनसीए परीक्षा विभाग प्रमुख डॉ. धरती सोटे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमृता गरुड़ ने किया।
स्थापना दिवस के अवसर पर बीएनसीए की ओर से ‘बिल्ट एनवायरनमेंट एंड बियॉन्ड: चैलेंजेज एंड अपॉर्च्युनिटीज़’ विषय पर राष्ट्रीय परिषद के शोध-पत्रों का संकलन प्रकाशित किया गया। इस अवसर पर परिषद की संयोजक डॉ. वैशाली लाटकर, सह-संयोजक डॉ. मीरा शिरोळकर, डॉ. स्वाती सहस्रबुद्धे और प्रा. निशिगंधा साखरदंडे भी मौजूद रहीं।



