पूणेराजनीति

बाबासाहेब आंबेडकर भवन आंदोलन को मुस्लिम समुदाय का समर्थन

. बाबासाहेब आंबेडकर भवन आंदोलन को मुस्लिम समुदाय का समर्थन

15 अगस्त के ठिया आंदोलन में मुस्लिम समाज की बड़ी भागीदारी

 

पुणे : मंगळवार पेठ स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सांस्कृतिक भवन से सटी भूमि पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का स्मारक निर्माण करने की मांग को लेकर आंबेडकरी आंदोलन की ओर से 15 अगस्त को आयोजित ठिया आंदोलन को मुस्लिम समुदाय ने समर्थन देने की घोषणा की है। महाराष्ट्र मुस्लिम फाउंडेशन के अध्यक्ष व पूर्व नगरसेवक एड. हाजी गफूर पठान ने कहा कि मुस्लिम समाज बड़ी संख्या में इस आंदोलन में शामिल होगा।

 

कोंढवा के सतेज हॉल में रिपब्लिकन युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल डंबाळे की अध्यक्षता में मुस्लिम समाजबंधुओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसी बैठक में आंदोलन को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लिए लगातार कार्य करने के लिए राहुल डंबाळे का विशेष सत्कार भी किया गया।

 

राहुल डंबाळे ने कहा कि मुस्लिम समाज हमेशा से आंबेडकरी विचारधारा के साथ जुड़ा रहा है। आंदोलन को मिला यह समर्थन बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे आंदोलनकारियों की ताकत बढ़ी है और स्मारक की लड़ाई जीत की ओर बढ़ रही है।

 

एड. हाजी गफूर पठान ने बताया कि पुणे शहर के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं को एकजुट कर मुस्लिम समाज की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे।

 

महाराष्ट्र मुस्लिम फाउंडेशन की ओर से आयोजित बैठक में हसीनाताई इनामदार, आबीद सय्यद, जमीर कागजी, जावेद शेख, एजाज पठान, बिलाल पटेल, सज्जन कवडे समेत अन्य मान्यवर उपस्थित रहे। इससे पहले भी पिछले सप्ताह मुस्लिम समाज की एक बैठक हुई थी, जिसमें पूर्व नगरसेवक रशीद शेख, अयूब शेख, रफीक शेख, मेहबूब नदाफ, रईस सुंडके, मुक्तार शेख, हाजी फिरोज शेख, सामाजिक कार्यकर्ता जावेद शेख, अंजुम इनामदार, जुबेर मेमन, सलीम पटेल, आसिफ खान सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपना समर्थन व्यक्त किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button