इटावा

इटावा पुलिस का सराहनीय कार्य: चोरी की घटनाओं का खुलासा, दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

इटावा पुलिस का सराहनीय कार्य: चोरी की घटनाओं का खुलासा, दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

 

इटावा, ब्यूरो विशाल समाचार: इटावा पुलिस ने चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए 02 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, 02 तमंचा 315 बोर, 04 जिंदा कारतूस, 03 खोखा कारतूस, सोने-चांदी के आभूषण और 58,000 रुपये नकद बरामद किए। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में थाना बकेवर पुलिस द्वारा की गई।

 

घटना

वादी शिवम कुमार पुत्र सियाराम निवासी महेबा मंदिर, थाना बकेवर ने 11 अगस्त की रात अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर आभूषण एवं नकदी चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर थाना बकेवर में मामला पंजीकृत किया गया।

 

गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर विशेष अभियान के दौरान 12/13 अगस्त की रात महेबा चौराहे पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान 02 मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों ने पुलिस पर फायर कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी—शिवकरन उर्फ बब्लू और दलवीर—पैर में गोली लगने से घायल हो गए और गिरफ्तार कर लिए गए। दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

बरामदगी

गिरफ्तार आरोपियों से 02 तमंचा 315 बोर, 03 खोखा, 04 जिंदा कारतूस, 58,000 रुपये नकद, सोने की अंगूठी, चांदी की कमर करधनी, 02 जोड़ी चांदी की पायल बरामद की गई। बरामद मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट की धारा 207 में सीज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. दलवीर पुत्र ओमकार, निवासी फकीरेपुरवा थाना सहायल, जनपद औरैया (उम्र लगभग 34 वर्ष)

2. शिवकरन उर्फ बब्लू पुत्र रतीराम, निवासी फकीरेपुरवा थाना सहायल, जनपद औरैया (

उम्र लगभग 36 वर्ष)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button