
दिबियापुर में स्वच्छता अभियान और डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि
विशाल समाचार संवाददाता औरैया
दिबियापुर: दिबियापुर में आज 203 विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र ककोर, बूथ संख्या 166, अंबेडकर पार्क में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने स्वच्छता अभियान चलाया तथा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिबियापुर डॉ. सर्वेंद्र सिंह भदौरिया, मंडल महामंत्री अनुराग दीक्षित, शक्ति केंद्र संयोजक श्री महावीर प्रसाद राठौर, अभिषेक तिवारी, राधेश्याम दोहरे, अभिलाख कठेरिया, श्रीमती सरोज कुमारी, श्रीमती विंदेश्वरी कठेरिया, प्रदीप कुमार दोहरे, रमेश कुमार कठेरिया, प्रमोद कुमार कठेरिया, नरेश कुमार कठेरिया, मनोज कुमार, श्याम सिंह पाल, प्रवीण कश्यप, बूथ अध्यक्ष अनूप दीक्षित, ब्रजपाल सिंह कठेरिया, मूलचंद कश्यप, महेंद्र कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया और सभी ने डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।



