सीतामढ़ी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों से किया मतदाता सूची में नाम जोड़ने का आग्रह

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों से किया मतदाता सूची में नाम जोड़ने का आग्रह

कुणाल किशोर सीतामढ़ी संवाददाता 

सीतामढ़ी समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशन के उपरांत प्राप्त सभी दावा-आपत्ति की सूची उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई।

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि अभी भी ऐसे योग्य व्यक्ति, जिनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में नहीं है, उनके आवेदन अपने बीएलए (BLA) के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में बीएलओ (BLO) को सौंपें, ताकि सभी योग्य मतदाताओं का नाम अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में सम्मिलित हो सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आप अपने स्तर से भी ऐसे व्यक्तियों को प्रेरित करें, जिन्होंने एन्यूमरेशन फॉर्म भरते समय आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए हैं, कि वे अपने डॉक्यूमेंट बीएलओ को सौंपें।

 

बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने SIR के कार्य हेतु विशेष कैंप आयोजित करने का अनुरोध किया। इस पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्र स्तर पर कैंप लगाने की योजना बनाई गई है, जिसे शीघ्र ही लागू किया जाएगा और आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए जाएंगे।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button