
इटावा में दिव्यांग बच्चों हेतु मेडिकल एसेसमेंट कैम्प, 37 को मिला प्रमाण पत्र
ब्यूरो विशाल समाचार संवाददाता
इटावा,: प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा, उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा अभियान – समेकित शिक्षा के अंतर्गत 03 से 20 वर्ष तक के विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों (श्रवणबाधित, दृष्टिबाधित, मानसिक मंद, शारीरिक दिव्यांग एवं बहुदिव्यांग) के लिए आज जिला चिकित्सालय, मोतीझील, इटावा में जिला स्तरीय मेडिकल एसेसमेंट कैम्प आयोजित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम (आई.ए.एस.) की अध्यक्षता में आयोजित इस कैम्प में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में गठित मेडिकल बोर्ड ने कुल 44 बच्चों का परीक्षण किया, जिसमें से 37 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया और 07 बच्चों को आगे जांच के लिए सैफई रेफर किया गया।
मेडिकल बोर्ड में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बलराज, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव द्विवेदी, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. जे.पी. चौधरी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विष्णु मलोहत्रा, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता यादव तथा सहायक सुनील कुमार पटल शामिल रहे। कैम्प का संचालन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार के निर्देशन में जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) श्रीमती अर्चना सिन्हा एवं स्पेशल एजुकेटर्स की टीम ने किया।

मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने उपस्थित दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए अभिभावकों को बताया कि इस प्रमाण पत्र से सरकारी बस व रेलवे यात्रा में रियायत, रेलवे कंसेशन सर्टिफिकेट सहित कई सरकारी योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है।
कैम्प को सफल बनाने में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष) डॉ. पारितोष शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला) डॉ. अनिल, समस्त स्पेशल एजुकेटर्स एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

