
इटावा में NCORD समिति की मासिक बैठक, नशीले पदार्थों की रोकथाम पर जोर
ब्यूरो विशाल समाचार इटावा
इटावा,: जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध इटावा श्री सुबोध गौतम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय NCORD समिति की मासिक गोष्ठी का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन, इटावा स्थित सभागार में किया गया।
बैठक में आबकारी विभाग, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, औषधि विभाग, जीएसटी विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
गोष्ठी में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं व्यापार की रोकथाम, जागरूकता अभियान, तथा नशीले पदार्थों एवं दवाओं के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक अपराध ने सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्रवाई करने और जनजागरूकता बढ़ाने पर बल दिया, ताकि नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।


