सीतामढ़ी

सीतामढ़ी में कृषि टास्क फोर्स की बैठक, मखाना उत्पादन व उर्वरक उपलब्धता पर जोर

सीतामढ़ी में कृषि टास्क फोर्स की बैठक, मखाना उत्पादन व उर्वरक उपलब्धता पर जोर

कुणाल किशोर सीतामढ़ी संवाददाता 

सीतामढ़ी, जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी ने वर्षापात (आच्छादन 95 प्रतिशत), उर्वरक एवं बीज वितरण की शत-प्रतिशत उपलब्धि, कृषि यांत्रिकीकरण, किसान पंजीकरण, प्रधानमंत्री योजनाओं आदि की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

 

जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिले में यूरिया उर्वरक उपलब्ध है तथा अगले दो-चार दिनों में यूरिया का रैक पहुंचने वाला है। वहीं मखाना वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जिले में मखाना उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं।

 

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि थोक व खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की सतत जांच के लिए टीम का गठन किया जाए। साथ ही मखाना की खेती को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष टीम बनाकर कार्ययोजना तैयार की जाए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button