जनपद न्यायालय इटावा में चतुर्थ श्रेणी संवर्ग के 24 पदों पर पुनर्नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
इटावा,: जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन ने अवगत कराया है कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के परिपत्र संख्या 14/Admin D Section दिनांक 15.10.2022 के अनुपालन में जनपद न्यायालय इटावा में चतुर्थ श्रेणी संवर्ग के रिक्त 24 पदों पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति हेतु आवेदन-पत्र आमंत्रित किए जाते हैं।
इच्छुक सेवानिवृत्त कर्मचारी निर्धारित प्रारूप (संलग्न) में आवेदन-पत्र 09 सितंबर 2025 की सांय 5:00 बजे तक कार्यालय नजारत, जिला न्यायाधीश इटावा में जमा कर सकते हैं। पुनर्नियुक्ति पर मानदेय “Principal of Last Pay drawn Minus Pension amount” के आधार पर देय होगा।
पुनर्नियुक्ति की अवधि नई नियुक्ति/पदोन्नति पर कार्यभार ग्रहण होने तक अथवा अधिकतम एक वर्ष (जो भी न्यूनतम हो) तथा 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक रहेगी। अन्य जनपद न्यायालयों से सेवानिवृत्त कर्मचारी आवेदन पत्र के साथ पिछले पाँच वर्षों की चरित्र पंजिका प्रविष्टियाँ संलग्न करेंगे।
इसके अतिरिक्त, जो कर्मचारी 31 अगस्त 2025 तक सेवानिवृत्त हो रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र होंगे।
नोटिस की एक प्रति नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है एवं इसे जनपद न्यायालय इटावा की आधिकारिक वेबसाइट तथा माननीय उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड कराया जाएगा। साथ ही जिला सूचना अधिकारी इटावा एवं निदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ.प्र. को समाचार पत्रों में निशुल्क प्रकाशन हेतु प्रेषित कि
या जाएगा।

