जनपद न्यायालय इटावा में दुकानों हेतु सील बंद टेण्डर आमंत्रित
विशाल समाचार संवाददाता इटावा
इटावा : अध्यक्ष नीलामी समिति/अपर जिला जज, कोर्ट संख्या-12, अशोक कुमार दुबे-ll ने अवगत कराया है कि माननीय उच्च न्यायालय के पत्रांक संख्या 5011/Admin. (B-1) Section दिनांक 17.05.2025 तथा जिला जज महोदय के आदेश दिनांक 06.08.2025 के अनुपालन में वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु नीलामी के उपरांत बची हुई दुकानों के लिए सील बंद टेण्डर आमंत्रित किए जाते हैं।
ये दुकानें जनपद न्यायालय इटावा परिसर में उपलब्ध हैं, जिनमें –
पान का खोखा, लाई-चना स्टॉल,फोटो स्टेट की दुकान,. साइकिल/दो पहिया वाहन स्टैण्ड ,हलवाई की दुकान शामिल हैं।
इन दुकानों का ठेका दिनांक 31.03.2026 तक मान्य होगा। इच्छुक व्यक्ति अपना सील बंद टेण्डर दिनांक 02.09.2025 तक कार्यालय नजारत, जजी, इटावा में प्रस्तुत कर सकते हैं। टेण्डर में अधिकतम धनराशि देने वाले टेण्डरकर्ता को स्वीकृति उपरांत सम्पूर्ण धनराशि का 50 प्रतिशत जमा करना अनिवार्य होगा।
टेण्डर स्वीकार या अस्वीकार करने का सर्वाधिकार माननीय जिला जज, इटावा के पास सुरक्षित रहेगा। स्वीकृत शर्तों की जानकारी केन्द्रीय नाजिर, नजारत, जजी, इटावा से प्राप्त की जा सकती है।

