
लॉयल्टी के नये युग की शुरुआत : मैरियट बोनवॉय और फ्लिपकार्ट के बीच हुई महत्वपूर्ण साझेदारी, भारतीय उपभोक्ताओं को मिलेंगे अनूठे अनुभव और शानदार ऑफर्स
Pune : मैरियट बोनवॉय, मैरियट इंटरनेशनल के पुरस्कार विजेता ट्रैवेल प्लेटफॉर्म, और फ्लिपकार्ट सुपरकॉइन्स, देश के सबसे पुरस्कृत और इनक्लूजि़व लॉयल्टी प्रोग्राम, ने भारत में पहली बार ड्युअल लॉयल्टी प्रोग्राम की शुरुआत की है। यह साझेदारी मैरियट बोनवॉय के वैश्विक रिवॉर्ड इकोसिस्टम और फ्लिपकार्ट के मल्टी-ब्रांड रिवार्ड्स प्रोग्राम, सुपरकॉइन्स जोकि फ्लिपकार्ट प्लस लॉयल्टी स्कीम का मुख्य हिस्सा है, को एक साथ जोड़ती है। इससे सदस्य आसानी से ज्यादा पॉइंट्स कमा सकते हैं, उन्हें स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं और तेजी से शानदार पुरस्कार पा सकते हैं।
“आपका कार्ट आपको बेहतरीन जगहों पर ले जाता है” की अवधारणा पर आधारित, यह भारत में अपनी तरह का पहला सहयोग है जो लाखों सदस्यों को फ्लिपकार्ट सुपरकॉइन्स और मैरियट बोनवॉय पॉइंट्स को आसानी से अर्न करने और स्वैप करने की सुविधा देता है। इससे रोजमर्रा की खरीदारी से लेकर मुफ्त ठहरने, सुइट अपग्रेड और दुनिया भर में यादगार छुट्टियां मनाने तक के रिवार्ड मिलते हैं।
मैरियट बोनवॉय और फ्लिपकार्ट की यह खास साझेदारी भारत के उपभोक्ताओं के लिए खरीदारी, पॉइंट्स कमाने और यात्रा करने का अनुभव पहले से कहीं आसान और बेहतर बना देगी। इस साझेदारी के साथ रोज़मर्रा की शॉपिंग अब यादगार अनुभव में बदलेगी। दोनों अकाउंट्स को जोड़ने पर सदस्य मैरियट बोनवॉय के खास फ़ायदे उठा सकते हैं, फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग करने पर पॉइंट्स कमा सकते हैं और क्लियरट्रिप व फ्लिपकार्ट ट्रैवल पर शानदार डील्स पा सकते हैं।
जॉन टूमी, चीफ कमर्शियल ऑफिसर, एशिया पैसिफिक (चीन को छोड़कर), मैरियट इंटरनेशनल ने कहा, “यह साझेदारी भारत में हमारे मैरियट बोनवॉय सदस्यों के लिए और अधिक फायदे लाने का एक रोमांचक कदम है। फ्लिपकार्ट जैसे लोकप्रिय ब्रांड के साथ मिलकर, हम लाखों लोगों के लिए यात्रा और रोजमर्रा के रिवार्ड्स को आसान बना रहे हैं। भारत में 40 से ज्यादा शहरों में हमारे 159 होटलों के साथ, हम अपने वैश्विक ट्रैवेल प्रोग्राम को फ्लिपकार्ट यूजर्स के करीब लाने के लिए उत्साहित हैं। इससे उन्हें हमारे खास फायदे और अनोखे मैरियट बोनवॉय मोमेंट अनुभव आसानी से मिल सकेंगे। आने वाले महीनों में, हम इस साझेदारी को विदेशी स्थानों और दुनिया भर में हमारे होटलों तक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, ताकि हमारे सदस्यों की यात्रा और भी शानदार हो।”
रंजु एलेक्स, रीजनल वाइस प्रेसिडेंट, साउथ एशिया, मैरियट इंटरनेशनल ने कहा “यह सहयोग न केवल हमारे मौजूदा सदस्यों के लिए मूल्य में वृद्धि करता है, बल्कि दोनों ब्रांडों को भारत के जबरदस्त यात्रा विकास का लाभ उठाने के लिए भी मजबूत स्थिति प्रदान करता है। छुट्टियों से लेकर रोजमर्रा की खरीदारी तक, सदस्य अब क्रॉस-प्लेटफॉर्म रिवार्ड्स अनलॉक कर सकते हैं जो उनकी जीवनशैली में आसानी से फिट होते हैं। यह एक ग्राहक-प्रथम दृष्टिकोण है जो केवल पॉइंट्स कमाने के बारे में नहीं है — यह हर पल, खरीदारी और अनुभव को यादगार बनाने के बारे में है।”
इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए, मंजरी सिंघल, हेड – फ्लिपकार्ट ट्रैवेल, ने कहा, “पिछले कुछ सालों में, हमने ऐसे अनुभव बनाने पर ध्यान दिया है जो हमारे ग्राहकों के लिए वास्तविक फायदा लाते हैं। हमें गर्व है कि हमने सुपरकॉइन्स को भारत के सबसे फायदेमंद और सभी के लिए खुले लॉयल्टी प्रोग्राम्स में से एक बनाया है। इस साझेदारी के जरिए, फ्लिपकार्ट सुपरकॉइन्स और मैरियट बोनवॉय पॉइंट्स को जोड़कर हम सिर्फ खरीदारी को पुरस्कृत नहीं कर रहे, बल्कि खरीदारी, यात्रा और ठहरने के जरिए लोगों की जिंदगी को और बेहतर बना रहे हैं। यह सहयोग हमारी उस सोच को मजबूत करता है जिसमें हम एक ऐसा रिवॉर्ड सिस्टम बनाना चाहते हैं जो हर तरह की जरूरतों को पूरा करे। चाहे फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग हो, मैरियट में ठहरने की बुकिंग हो, या फ्लिपकार्ट ट्रैवल या क्लियरट्रिप पर यात्रा की योजना हो, ग्राहक अब और भी आसान और सार्थक तरीकों से रिवार्ड अर्न करके उन्हें रिडीम करा सकते हैं।
इस साझेदारी के प्रमुख लाभ:
● मैरियट बोनवॉय सदस्य फ्लिपकार्ट के व्यापक मार्केटप्लेस पर मैरियट बोनवॉय पॉइंट्स अर्न कर सकते हैं।
● ग्राहकों को दोनों प्लेटफार्म्स के पंजीकृत सदस्य होने और लाभों को अनलॉक करने के लिए अपने अकांउट्स को लिंक करना होगा।
● जिन संयुक्त ग्राहकों ने अपने अकांउट्स को लिंक किया है, वे फ्लिपकार्ट सुपरकॉइन्स को मैरियट बोनवॉय पॉइंट्स में स्थानांतरित कर सकते हैं और Marriott.com पर होटल बुकिंग के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।
● सदस्य मैरियट बोनवॉय पॉइंट्स को फ्लिपकार्ट सुपरकॉइन्स में बदल सकते हैं और 2 मैरियट बोनवॉय पॉइंट्स के 1 सुपरकॉइन और 2 सुपरकॉइन्स के 1 मैरियट बोनवॉय पॉइंट की एक्सचेंज रेट पर फ्लिपकार्ट पर खरीदारी के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।
● मैरियट बोनवॉय सदस्य लाभ फ्लिपकार्ट प्लेटफार्म (एफके ट्रैवल), कैटेगरीज पेज, सुपरकॉइन जोन और अकाउंट सेक्शन के माध्यम से फ्लिपकार्ट सदस्यों के लिए आसानी से सुलभ हैं।
● यह साझेदारी सिर्फ होटल में ठहरने से परे मैरियट बोनवॉय के मूल्य को विस्तारित करती है, और इसे दैनिक जीवन में और अधिक सहजता से शामिल करती है।



