
जिलाधिकारी रिची पांडेय ने लोक शिकायत निवारण अधिनियम और जनता दरबार में शिकायतों का किया त्वरित निवारण
विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी
सीतामढ़ी: आम जनता के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ आम लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने आज लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत द्वितीय अपील के कुल 13 मामलों की सुनवाई की, जिनमें 01 मामले पर आदेश पारित किया गया।
इसके अतिरिक्त समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में कुल 105 लोग पहुंचे। जनता दरबार में उपस्थित परिवादियों ने आवेदन के माध्यम से अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिनके समाधान के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्राप्त शिकायतों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।
जनता दरबार में जमीन से संबंधित मामले, अर्जित भूमि का मुआवजा भुगतान, सामाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद, विकलांगता पेंशन, अतिक्रमण, वृद्धापेंशन, भूमि मापी, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, दिव्यांगों के लिए UDID कार्ड निर्माण, परिमार्जन, नल जल, नाली निर्माण, विद्युत, स्वास्थ्य इत्यादि मामलों की सुनवाई की गई और नियमानुसार अपेक्षित कार्रवाई की गई।
जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने जनता दरबार में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों के निष्पादन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
–

